Monday, October 19th, 2026

सरकार को समझाने के लिए ट्रैक्टर मार्च शुरू, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली 
आठ जनवरी को किसानों की सरकार के साथ 9वें दौर की बातचीत तय है, लेकिन इससे पहले आज किसान बड़ा प्रदर्शन करने वाले हैं. अगर 8 जनवरी की बैठक से हल नहीं निकला तो 9 जनवरी को कृषि कानून की कॉपी जलाने की तैयारी है. किसान संगठन आज सुबह 11 बजे से गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक टैक्टर यात्रा निकालेंगे. किसान नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में ये ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी. साथ ही 9 जनवरी से ही हरियाणा में किसान संगठन घर-घर जाकर लोगों से संपर्क शुरु करेंगे और 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की चेतावनी दी गई है. दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर से किसानों का जत्था कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के लिए रवाना हो रहा है. 

किसान संगठन आज 11 बजे से केएमपी एक्सप्रेसवे को जाम करेंगे. इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. केएमपी एक्सप्रेसवे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी संख्या में तैनाती की गई है.  भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर रैली 26 जनवरी की तैयारी है. हमारा रूट यहां से डासना है, उसके बाद अलीगढ़ रोड पर हम रुकेंगे वहां लंगर होगा फिर वहां से हम वापस आएंगे और नोएडा वाले ट्रैक्टर पलवल तक जाएंगे. हम सरकार को समझाने के लिए ये कर रहे हैं.


 

 

#ट्रैक्टर मार्च शुरू

Source : Agency

पाठको की राय